{"_id":"685ecf70a68cc26296088865","slug":"jaleshwar-police-raided-villagers-created-ruckus-etah-news-c-163-1-sagr1016-135523-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलेसर पुलिस ने दी दबिश, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलेसर पुलिस ने दी दबिश, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 27 Jun 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटा/फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के तीन गांवों में बृहस्पतिवार रात एटा के जलेसर थाने की पुलिस ने बाइक चोरों की तलाश में दबिश दी। तीन आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन ग्रामीणों के विरोध और हंगामे पर पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा।
जलेसर थाने के पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में बृहस्पतिवार रात नौ बजे नारखी के जैतपुर, धोकल और गढ़ी हंसराम गांव से तीन आरोपियों को पकड़ लाए। पुलिस के साथ अवागढ़ का भी एक आरोपी था। चारों आरोपियों को लेकर पुलिस गढ़ी हंसराम में कुछ अन्य जानकारी के लिए पहुंची तो गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। वे गाड़ी के आगे लेट गए। तब जलेसर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को निकाला। उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जलेसर पुलिस ने ग्रामीणों के घेर लेने की सूचना दी थी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर लाया गया। जलेसर थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में टीम गई थी पर आरोपी नहीं मिले।