फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jalesar-Sadabad road jammed for four hours due to truck-dumper collision

Etah News: ट्रक-डंपर की भिडंत में जलेसर-सादाबाद रोड पर चार घंटा लगा रहा जाम

Mon, 19 Dec 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jalesar-Sadabad road jammed for four hours due to truck-dumper collision
एटा/जलेसर/अवागढ़। जलेसर क्षेत्र में सादाबाद रोड पर सोमवार को कोहरे का कहर देखने को मिला। सुबह करीब आठ बजे ट्रक व डंपर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह एक-दूसरे में घुस गए। इन्हें अलग करने में करीब चार घंटे का समय लगा। तब तक दोनों ओर मार्ग पर यातायात जाम रहा। हालांकि छोटे वाहन गांवों की गलियों में होकर गुजरते रहे। कोहरे के चलते जिनावली पर भी रोडवेज, स्कूल बस व मैक्स की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र सादाबाद रोड स्थित गांव बेरनी नहर पुल पर सोमवार की सुबह फिरोजाबाद से बालू लेकर सादाबाद जा रहे ट्रक व सामने से आ रहे डंपर में भिड़ंत हुई। हादसे में ट्रक चालक मनोज कुमार निवासी सोमई थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद घायल हो गया। जबकि डंपर का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। दोनों वाहनों की भीषण भिड़ंत के चलते ये आपस में फंस गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने हाइड्रा वाहन को मंगाकर करीब चार घंटे में दोनों को अलग कराया। इस दौरान मार्ग पर जाम लगे रहने से ऊंचागांव और लोहचा नाहरपुर की गलियों से दुपहिया व चार पहिया वाहन निकलते रहे। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहनों को अलग करने तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद यातायात पूरी तरह से सुचारू कराया जा सका। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जिनावली के पास करीब साढ़े सात बजे रोडवेज बस, मैक्स और स्कूल बस आपस में कोहरे के चलते टकरा गए। स्कूल बस में बच्चे नहीं थे, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। मैक्स चालक जोगेंद्र सिंह निवासी नगला दयाराम थाना जलेसर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। बताया कि मैक्स दूध लेने जा रही थी तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल ने तोड़ा दम
एटा। तीन दिन पूर्व हादसे में घायल हुए थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसोलिया निवासी पप्पू खां (55) की आगरा में इलाज के दौरान सोमवार तड़के चार बजे मौत हो गई। 16 दिसंबर को कस्बा जैथरा के पास मैक्स ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पप्पू खां और इनकी पत्नी शरबीना घायल हुई थी। जबकि दामाद इलियास निवास पैंती नगला थाना डौकी आगरा की मौत हो गई थी। पप्पू खां जसरथपुर क्षेत्र स्थित गांव पिंजरी के पास हुए हादसे में मौत की शिकार हुए अपने साढू रफ्फन खां निवासी सरौंठ पछाया की अंत्येष्टि में जाने के दौरान घायल हो गए थे।

टैंकर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
एटा। थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव कोंची डेरा निवासी बाइक सवार हिम्मत खां और इसका पुत्र फैजान रविवार की देरशाम बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से नाजुक हालत देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में शिशुपाल सिंह निवासी कीलरमऊ थाना बागवाला और आदित्य कुमार निवासी टपुआ थाना अलीगंज घायल हुए हैं। इन दोनों को भी मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed