फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jagadeeshapur mein aag lagane se gehoon aur bhoosa jala

जगदीशपुर में आग लगने से गेहूं और भूसा जला

Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
jagadeeshapur mein aag lagane se gehoon aur bhoosa jala
ढोलना के जगदीशपुर गांव में आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ढोलना के जगदीशपुर गांव में दोपहर के समय आग लगने से दो दर्जन लोगों का 300 क्विंटल भूसा, 80 क्विंटल गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

दोपहर के समय गांव के एक हिस्से में जहां बुर्जी बुटेरे बने हुए थे, उस स्थान पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ही दो दर्जन ग्रामीणों के बुर्जी बुटेरे आग के आगोश में आ गए। ग्रामीणों का भूसा खुले में लगा हुआ था, जिन्हें बुर्जी बांधकर ग्रामीण रखने का प्रयास कर रहे थे। आग की लपटों ने उसे भी चपेट में ले लिया। दमकल के आने से पूर्व ग्रामीणों ने पंप चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज लपटे शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। दमकल कर्मी जब पहुंचे उसके बाद पानी की बौछारों से आग पर कुछ काबू पाया जा सका। दमकल का पानी खत्म होने लगा तो पंप सेेटों से दमकल के टैंक को भरा गया। तीन घंटे की कड़ी कवायद के बाद आग शांत हो सकी। लोगों की सक्रियता से आबादी क्षेत्र आग की चपेट में आने से बच गया। इस हादसे में नवीशेर, नेत्रपाल, पप्पू, अमजद, शाबिर, शमशाद, चमन का गेहूं एवं भूसा जल गया वहीं अन्य ग्रामीणों में श्यामबाबू, मेघसिंह, कुंवरपाल, शकील, सलमान, अलाबंदी सहित कई ग्रामीणों का भूसा व कंडे जल गए। ढोलना थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान पुलिस की टीम इस इलाके में मौजूद थी। सक्रियता से आग बुझाने की कोशिश कर ली गई जिससे आबादी का इलाका आग की चपेट में आने से बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed