फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Isauli power station siege, lockout

Etah News: इसौली बिजलीघर का किया घेराव, तालाबंदी

Sat, 22 Jul 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Isauli power station siege, lockout
अवागढ़। बिजली संबंधी समस्याओं और इसौली गांव में ग्यारह हजार की हाईटेंशन लाइन निकालने के विरोध में किसानों और महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र इसौली का घेराव कर तालाबंदी कर दी। धरना-प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के करन ठाकुर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाई। उपकेंद्र पर तालाबंदी की ख़बर पर शकरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एसडीओ जलेसर हरिओम सोनी को घटना की जानकारी देकर मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। बिजली से संबंधित समस्याओं को अतिशीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। शिवम सिंह, कौशल ठाकुर, मोहित ठाकुर, योगेंद्र पाल सिंह झब्बू, केशव सिंह, भूपेंद्र, चेतन महावीर, गगन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed