{"_id":"609abca48ebc3eadd3369b96","slug":"irresistible-protest-memorandum-against-police-assigned-to-home-guards-etah-news-agr4915588156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठा विरोध: होमगार्ड को सौंपा पुलिस के खिलाफ ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठा विरोध: होमगार्ड को सौंपा पुलिस के खिलाफ ज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को पुलिस कार्यशैली का अनूठा विरोध जताया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन थाने के एक होमगार्ड को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह ने बताया कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरई कल्यानपुर निवासी अली
हजरत ने कृषि कार्य के लिए पाइप लाइन डलवाई। जो अन्य खेतों के चार फुट नीचे खेत स्वामियों की सहमति से डाली गई। आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान नवीन दीक्षित व उनके भाई व सहयोगियों ने अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया। न देने पर उन्होंने जेसीबी से पाइप लाइन उखाड़ दी। इसकी थाना, एसएसपी और डीएम से 16 अप्रैल को की।
बाद में एसएसपी से भी मिले। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी व हलका इंचार्ज सत्ता पक्ष के दबाव में पीड़ित के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके विरोध में अली हजरत 12 मई को अनशन पर बैठेगा। शिवप्रताप ने कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी। अवागढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश थी। दूसरे पक्ष ने अपने खेत से पाइप लाइन हटवा दी। दोनों पक्षों से समझौते के आधार पर मामला निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।