फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   IPL bookie arrested, used to do transactions through Paytm

Etah News: आईपीएल सटोरिया गिरफ्तार, पेटीएम से करता था लेनदेन

Thu, 25 Apr 2024 05:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
IPL bookie arrested, used to do transactions through Paytm
एटा। मारहरा थाना पुलिस ने एक आईपीएल सटोरिया पकड़ा है, जो पिछले साल से सट्टेबाजी में सक्रिय था। पेटीएम के माध्यम से वह लेन-देन करता था।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुढर्रा रोड से पहले आईपीएल सट्टा लगा रहा है। पुलिस वहां पहुंची और कुछ दूरी से बिलाल निवासी मोहल्ला बस्ती कस्बा मारहरा को पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल और 470 रुपये मिले। मोबाइल का लॉक खुलवाकर चेक किया गया तो गुड्डू कासगंज 2 नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला, जो 26 दिसंबर 2023 से चालू था।

इसमें 5000, 1150, 5000 का पेटीएम ट्रांजेक्शन किया गया है। इस आईपीएल सीजन के दौरान 15 से 21 अप्रैल तक अलग-अलग पैसा लगाया गया है। जीत पर उसके द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जाता है। थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed