{"_id":"64837b1f2279cfd37708a6c7","slug":"invoices-of-open-shops-cut-in-weekly-ban-etah-news-c-163-1-sagr1016-671-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों के चालान काटे
Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अवागढ़। श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम शुक्रवार को बाजार में पहुंची। जहां साप्ताहिक बंदी में खुली बाजारों पर छापेमारी कर चालान काटे गए। कस्बे में श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ दिलाने के लिए शुक्रवार काे बाजारबंदी का दिन निर्धारित है। कई महीनों से श्रम विभाग की टीम के नगर में न आने के कारण यहां के व्यापारी बेखौफ होकर अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। शोषण कर साप्ताहिक अवकाश से वंचित कर रहे है।
इसको लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को दोपहर में पुलिस के सहयोग से छापामार कार्रवाई की। 12 से अधिक दुकानों को खुला पाया। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई होते देख अखाड़ा चौराहा, रोडवेज तिराहा, किला रोड, बारहद्वारी पर दुकानों को खोले बैठे दुकानदारों ने शटर धड़ाधड़ गिरा दिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी है कि अगले शुक्रवार से साप्ताहिक बंदी का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए टीम नगर में पहुंचेगी।