फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation: Streets not repaired after pipeline installation; becoming a nuisance.

Etah News: पड़तालः पाइप लाइन डालने के बाद नहीं की गलियों की मरम्मत, बन रहीं मुसीबत

Thu, 18 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Streets not repaired after pipeline installation; becoming a nuisance.
जलेसर के नगला राधे में उखड़ी पड़ी गली के बीच में ग्रामीणों डाली ईंटे। संवाद
एटा। जिले में जलजीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया। इस दौरान गलियों को उखाड़ कर पाइपलाइन डाली गई। लेकिन बाद में गलियों की मरम्मत नहीं कराई गई। उखड़ी पड़ी गलियां लोगोंं की परेशानी बन चुकी है। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी बुरा हाल है। बारिश के मौसम में यह गलियां हादसे का सबब बन सकती हैं।
विज्ञापन


केस-1ः अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन में टूटी पड़ी गली

अलीगंज में जल निगम ने पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कों की खुदाई कराई लेकिन काम पूरा होने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा गया है। इसके चलते राहगीरों, बाइक सवारों और चार पहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


केस-2ः 10 माह से उखड़ी पड़ी गलियां
जलेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेरनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाली पानी की टंकी का कार्य पिछले 10 महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। योजना का उद्देश्य बेरनी, रामरायपुर, नगला राधे और शाहगढ़ी गांवों के करीब 6000 लोगों को मीठे पानी की सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली के कारण ग्रामीणों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। वहीं गांव नगला राधे में उखड़ी पड़ी हुई गलियों को अभी तक ठीक नहीं किया गया। वहीं बीच गली में खोदी गई गली में जलभराव होने की वजह से लोगों ने ईंटें डाल दी हैं, ताकि आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद उखड़ी हुई गलियों को अभी तक सही नहीं किया गया है। इसकी वजह से निकलने में काफी दिक्कत
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जहां पर गलियों की मरम्मत नहीं हुई है। वहां पर मरम्मत कराई जाएगी जिससे बारिश में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- अंकित कुमार, अधिशासी अभियंता, जलनिगम ग्रामीण

जलेसर के नगला राधे में उखड़ी पड़ी गली के बीच में ग्रामीणों डाली ईंटे। संवाद

जलेसर के नगला राधे में उखड़ी पड़ी गली के बीच में ग्रामीणों डाली ईंटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed