फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation started in the investigation of the accused who asked for money

विवेचना में रुपये मांगने वाले दरोगा की जांच शुरू

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the investigation of the accused who asked for money
एटा। मारपीट के एक मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये मांगने की खबर अमर उजाला में 27 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित की गई। जिसके बाद आला अफसरों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच सीओ जलेसर को सौंपी है। निधौली कलां थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष की ओर से तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बाद में वादी पक्ष ने इसे अपनी गलती मानते हुए कार्रवाई न करने के लिए पुलिस को शपथपत्र दे दिए लेकिन मामले के विवेचक एसआई जयमल सिंह यादव इस पर कार्रवाई टालते रहे।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष उनसे मिला तो एफआर (अंतिम रिपोर्ट) लगाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग रख दी। आरोपी पक्ष ने इसका वीडियो बना लिया। अमर उजाला ने 27 अक्तूबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जांच शुरू करा दी। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्देेश मिले हैं। निष्पक्षता से मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed