फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation: Principal engaged in handling disturbances in examination centers

पड़ताल: परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाएं संभालने में जुटे प्रधानाचार्य

Wed, 04 Aug 2021 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Principal engaged in handling disturbances in examination centers
राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षों में प्रकाश व अन्य व्यवस्थाएं देखते विद्यालय से संबंधित लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 6 अगस्त को जनपद मुख्यालय पर कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 9 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिनमें ढाई हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, लेकिन केंद्र बनाए गए विद्यालयों में कई अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। कहीं बारिश के कारण जलभराव, कीचड़ तो कहीं बिजली आदि की समस्या है। जिन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य दुरुस्त कराने में जुटे हुए हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने केंद्रों की पड़ताल की। जिसमें कई कमियां दिखाईं दीं।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, सकीट रोड
प्रवेश द्वार पर जलभराव होने की वजह से अंदर घुसना मुश्किल है। यहां पर मिट्टी डलवाकर रास्ते की व्यवस्था की जा रही थी। यही नहीं बारिश के चलते अंदर प्रांगण में भी जलभराव था। प्रधानाचार्य डॉ. विष्णुकांत पाठक ने बताया कि पानी पंप सेट लगाकर निकाला जा रहा है। साथ ही परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, सकीट रोड
यहां बीएड प्रवेश परीक्षा के साथ टीजीटी, पीजीटी की परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी। यहां पर सीसीटीवी की व्यवस्थाएं तो पूरी थीं, लेकिन बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। बिजली कटौती पर अंदर के कमरों में अंधेरे जैसे हालात हो जाते हैं। प्रधानाचार्य क्षेत्रपाल ने बताया कि जेनरेटर की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर भिजवाने के लिए अधिकारी किए नामित
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पेपर को परीक्षा केंद्रों तक भिजवाने के लिए पांच अधिकारी नामित किए गए हैं। आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लिए डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार त्यागी, महारानी लक्ष्मीबाई और प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए अपर उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के लिए उपजिलाधिकारी सदर अलंकार अग्निहोत्री, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के लिए डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज के लिए तहसीलदार सीपी सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed