{"_id":"669aa5b26331b8565a04e311","slug":"investigation-of-public-service-centers-reached-jaithra-operators-absconded-after-closing-shops-etah-news-c-163-1-sagr1016-120013-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जैथरा पहुंची जनसेवा केंद्रों की जांच, दुकानें बंद कर संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जैथरा पहुंची जनसेवा केंद्रों की जांच, दुकानें बंद कर संचालक फरार
Fri, 19 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज में जनसेवा केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पकड़े जाने के बाद जांच जैथरा तक पहुंच गई है। इसे लेकर चार केंद्र संचालक दुकानें बंद कर या सामान निकालकर फरार हो गए हैं।
उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के सभी जनसेवा केंद्रों की जांच के लिए टीमों का गठन किया है। जिसमें निकाय, ब्लॉक और राजस्व अधिकारियों व कर्मियों को शामिल किया गया है। तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के लिए अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं। जांच के बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। अलीगंज में तो लगाकार कार्रवाई चल रही है, लेकिन जैथरा में जांच टीम सुस्त बैठी रही। ऐसे में संदिग्ध केंद्र संचालक सतर्क हो गए। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े अभिलेख, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि केंद्र से गायब कर दिए गए हैं।
जैथरा के एटा-अलीगंज मार्ग पर एसबीआई शाखा के सामने दो केंद्र संचालकों की दुकानें थीं। इनके संचालक रातों रात अपना सामान समेटकर फरार हो गए। वहीं बीडीओ कार्यालय के पश्चिमी छोर पर एक बिना नाम की दुकान अलीगंज में छापामार कार्रवाई के दिन से बंद चल रही है। इसके अलावा एक केंद्र संचालक कस्बा के एक इंटर कॉलेज के समीप है। यह दुकान भी बंद है। इन संचालकों के फरार होने एवं दुकानें बंद होने से प्रशासन का इन पर और शक गहरा गया है।