फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation: Cold weather is giving pain, government arrangements are insufficient

पड़ताल : सर्द मौसम दे रहा दर्द, सरकारी इंतजाम नाकाफी

Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Cold weather is giving pain, government arrangements are insufficient
जिला अस्पताल में अपनी रजाई लेकर भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासतौर से रात का मौसम बेहद सर्द हो जाता है जो तमाम लोगों को दर्द दे रहा है। राहत के लिए किए गए सरकारी इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं। बस स्टैंड पर बनाए गए अस्थायी रैन बसेरा में कम बेड होने की वजह से कई लोग जमीन पर रात काटने को मजबूर हैं। अस्पताल में मरीजों को एक कंबल दिया जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग घरों से रजाई ला रहे हैं। शहर में अभी अलाव भी नजर नहीं आ रहे, जिसके सहारे लोग रात काट सकें। मंगलवार की रात बस स्टैंड और जिला अस्पताल में ही अलाव जलते नजर आए।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड : रात 10.40 बजे जमीन पर लेटे लोग
यात्रियों, बेघरों आदि के लिए अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें रजाई-गद्दे साफ-सुथरे हैं और सफाई की स्थिति भी अच्छी है, लेकिन बेड 16 ही डाले गए हैं। इन सभी पर यात्री सो रहे थे। जगह न मिलने के कारण सात लोग बस स्टैंड के अंदर जमीन पर ठिठुरते हुए लेटे थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : इमरजेंसी वार्ड में रात 11 बजे नहीं लगा था रूम हीटर
गंभीर बीमार और घायल मरीज सो रहे हैं। अभी यहां ही रूम हीटर की व्यवस्था नहीं की गई है। एक सरकारी कंबल बिस्तरों पर नजर आया। मरीज घरों की रजाई ओढ़े हुए थे। तीमारदार भी घरों की रजाई-कंबल लेकर इधर-उधर लेटकर या बैठकर मजबूरी में रात काट रहे थे।

रोडवेज बस स्टैंड पर ठंड में जमीन पर सोते लोग ।संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर ठंड में जमीन पर सोते लोग ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed