फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intermittent drizzle from night to morning, trouble with mud

Etah News: रात से सुबह तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी, कीचड़ से मुसीबत

Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle from night to morning, trouble with mud
शहर में जीटी रोड पर बरसात क बीच छतरी लगाकर गुजरता एक साइकिल सवार।  - फोटो : शहर में जीटी रोड पर बरसात क बीच छतरी लगाकर गुजरता एक साइकिल सवार।
एटा। मौसम ने बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार रात तक कई बार करवट बदली। बुधवार रात शुरू हुई बूंदाबांदी बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। दोपहर को हल्के कोहरे के बाद धूप चमकी। इससे कुछ राहत मिली। कुछ देर बाद धूप चली गई तो फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन

इस बीच बरसात के कारण जगह-जगह कीचड़ से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। दोपहर तक सड़कें, बाजार सूने नजर आए। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक हुई रिमझिम बारिश से गलन बढ़ गई। बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। शहर में हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों की बढ़ी चिंता
सकीट। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कहीं ओलावृष्टि न हो जाए।ऐसे में फसलों को काफी नुकसान हो जाएगा। किसानों के अनुसार बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है। लेकिन ओलावृष्टि होती है तो दिक्कत हो जाएगी।
10 बीघा खेत में सरसों व गेंहू की फसल की है। बुधवार की रात से बारिश शुरू हो गई। डर सता रहा है कि कहीं ओलावृष्टि न हो जाए। ऐसा होता है तो इन फसलों को काफी नुकसान होगा। -रामबाबू, सकीट
आलू की अच्छी कीमत देख खेतों में आलू की फसल की है। पैदावार भी अच्छी दिखाई दे रही है लेकिन डर इस बात का सता रहा है कि अगर ज्यादा बारिश हुई या ओलावृष्टि हुई तो घाटा हो जाएगा। -गिरंद सिंह


10 घंटे की बूंदाबांदी में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
निधौली कलां। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे से बरसात शुरू हुई बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। बरसात के कारण बुधवार रात 9 बजे ही बिजली गुल हो गई। जो बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सुचारू हाे पाई। सुबह के समय लोगों को पानी के लिए बाल्टी लेकर हैंडपंपों पर भटकना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed