फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intermediate student dies after vomiting and diarrhea

Etah News: इंटर की छात्रा की उल्टी-दस्त के बाद मौत

Sat, 04 May 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Intermediate student dies after vomiting and diarrhea
एटा। गर्मी के कारण लोग उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी नर्सिंग होम तक मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार की शाम को इंटरमीडिएट की एक छात्रा को उल्टी-दस्त होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव लोधामई निवासी अरुण पचौरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से उसकी भतीजी 15 वर्षीय सुकीर्ति को दस्त की समस्या हुई। वह सुबह के समय 3 बार दस्त गई। इस पर दवा लेने को कहा, लेकिन उसने कहा कोई दिक्कत नहीं है। वह कमरे में जाकर लेट गई। बाद में उसे 3-4 दस्त और हुए। इसके बाद शुक्रवार की शाम को एक साथ उसे 4-5 उल्टी हुईं, जिससे वह वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

इस पर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। चिकित्सक का कहना था कि या तो इसको दिल का दौरा पड़ा है या फिर दिमाग तक गैस पहुंचने की वजह से दिक्कत होने से मौत हो हुई है। वहीं शनिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बीते 24 घंटे में 7 मरीज उल्टी व दस्त के पहुंचे। जबकि ओपीडी में मेडिसन विभाग में 30 से 35 उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



उल्टी-दस्त से हो जाती है पानी की कमी
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि उल्टी-दस्त होने से व्यक्ति के शरीर के अंदर पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तत्काल उपचार लेना चाहिए। उपचार न लेने की स्थित में मौत की आशंका बढ़ जाती है और व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed