फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intellectual generation is created through books: CRPF ADG

पुस्तकों से बुद्धिजीवी पीढ़ी का होता है निर्माण : सीआरपीएफ एडीजी

Sun, 08 Dec 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Intellectual generation is created through books: CRPF ADG
एटा। जीआईसी के मैदान पर लगे पुस्तक मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पुस्तकों को खरीदने के लिए पहुंचे। दिल्ली से आए सीएआरपीएफ एडीजी अंशुमान यादव ने कहा कि पुस्तकों से बुद्धिजीवी पीढ़ी का निर्माण होता है। एटा जैसे छोटे जिले में पुस्तक मेले का आयोजन होना गौरव का क्षण है। सीएआरपीएफ एडीजी ने कहा कि पुस्तकों को खरीदना बड़ी बात नहीं है। उन्हें पढ़कर मनन करना चाहिए, लिखना भी चाहिए। अध्ययन से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि पुस्तक मेला अच्छा लगा, अच्छी पुस्तकें यहां आई। पुस्तकों को लेकर मेले में विद्यार्थियों की जिज्ञासा देखने को मिली।
विज्ञापन

रविवार को अंतिम दिन मेले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें साधनहीन मेधावी विद्यार्थियों को मेला संयोजक संजीव यादव व एमएलसी आशीष यादव ने स्कूल बैग व पुस्तकें वितरित कीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका प्रीती राघव, डॉ. नीतू यादव, मंजू दुबे ने निभाई। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेला संयोजक ने सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। पद्ममेद्र वार्ष्णेय, राजीव यादव, ब्रजेश कुमार, मनोज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed