{"_id":"907168e1f41f4bde42b085be3ae8bbad","slug":"insurance-employees-blew-mannequin-finance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कर्मचारियों ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कर्मचारियों ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम एटा के कर्मचारियों ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा बीमा संशोधन विधेयक लोकसभा में पास कराने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल रखी। इस दौरान आगरा रोड स्थित कार्यालय के बाहर वित्तमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के शाखा सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करके देश को खोखला कर रही है। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सन् 1991 से जारी निजीकरण, उदारीकरण व वैश्वीकरण की नीतियों के दुष्परिणामों के रूप में इंश्योरेंस में एफडीआई बढ़ाने, महंगाई, बेरोजगारी तथा आर्थिक असमानता भारत की पहचान बन गई है। इस मौके पर संजीव गुप्ता, उमेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश, कुलदीप सक्सेना, दिलीप वर्मा, हरवीर शर्मा, जेपी सिंह, राजपाल, ओमकार, रनवीर मौजूद थे।