{"_id":"ee41a495a5f9afe6e2bc72e130e64161","slug":"inspector-dies-in-truck-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की भिड़ंत में इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार की भिड़ंत में इंस्पेक्टर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के किनारे स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास शुक्रवार अल-सुबह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक-कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर रमेशचंद्र तिवारी (55) की मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पीएम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला चित्रकूट के गांव कोड़रा खांम्भा निवासी इंस्पेक्टर रमेश तिवारी एटा पुलिस कार्यालय में तैनात थे। कुछ दिनों पहले छुट्टी लेकर घर गए थे। अपनी कार से एटा लौट रहे थे। शुक्रवार अल-सुबह चार बजे एटा में हाईवे-91 के किनारे स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई, जिसमें इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी अशोक त्रिपाठी, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी परिवारीजनों को दी। इंस्पेक्टर की अचानक मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के बेटे सौरभ तिवारी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया।