{"_id":"5e2f1ccc8ebc3e4b23733899","slug":"inspection-etah-news-agr426696271","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोती गैस एजेंसी पर मिली घटतौली, टीम ने किया सिलेंडर जप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोती गैस एजेंसी पर मिली घटतौली, टीम ने किया सिलेंडर जप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में गैस एजेंसी दुकानों पर अलीगढ़ व हाथरस से आए अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। उन्हें मोती गैस एजेंसी पर घरेलू सिलिंडर में 500 - 600 ग्राम गैस कम मिली। उन्होंने सिलिंडर को जब्त कर लिया। टीम द्वारा शहर में अचानक की गई कार्रवाई से एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
अलीगढ़ मंडल से आए बांट माप विभाग के सहायक अधिकारी सतेंद्र सिंह व हाथरस से आए गुलाब सिंह ने जिले के अधिकारी अतुल प्रताप सिंह के साथ गैस एजेंसी संचालकों के यहां छापामार कार्रवाई की। उन्होंने ठंडी सड़क स्थित फौजी व गांधी मार्केट रोड स्थित इंडियन आगरा रोड स्थित मोती गैस एजेंसी पर छापा मारा। जहां मोती गैस एजेंसी पर एक सिलिंडर को तुलवाया।
उन्हें उसमें गैस कम मिली। इस पर दूसरे सिलिंडर का वजन किया गया। उसमें भी गैस कम निकली, इस पर टीम ने सिलिंडर जब्त कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया। वहीं टीम ने शहर व मारहरा, धुमरी क्षेत्र में दुकानों पर कांटा- बांट का निरीक्षण किया। जहां कुछ जगहों पर बिना सत्यापित काटा बांट टीम को मिले। इस पर टीम ने 8 दुकानदारों को नोटिस जारी किया।