{"_id":"5dc992408ebc3e5b0b555387","slug":"inspection-by-dm-etah-news-agr414775947","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीएम शुखलाल भारती ने सोमवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सुबह 10 बजे डीएम ने आबकारी, अभियोजन, कोषागार, स्टांप अनुभाग, सीआरए, अपरजिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।
वहां गंदगी के साथ अभिलेखों का रख रखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई। इस दौरान आबकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक चंद्रवीर सिंह, अभियोजन कार्यालय में अमित कुमार, विपुल मिश्रा, हारून रशीद, कोषाधिकारी कार्यालय में अनिल कुमार, दिलीप कुमार, अतुल कुमार, इंद्रमणि गौण, नरेंद्र, जितेंद्र, कांती देवी, बैकुंठी, खाद्य विभाग में चंद्र प्रकाश, दीपक गौतम, भानु प्रताप अनुपस्थित मिले।
इस पर उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं खाद्य निरीक्षक अरुण कुमार, अंजिल यादव व मालती को उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि कलेक्ट्रेट को साफ सुथरा रख आर्दश बनाने का कार्य करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एडीएम वित्त केशव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।