फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction

यात्री सुविधाओं में करें बेहतर सुधार : डीआरएम

Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
inspaction
कासगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश सिंह - फोटो : KASGANJ
कासगंज। इज्जत नगर मंडल के रेल प्रबंधक ने बुधवार को फर्रुखाबाद से कासगंज तक विंडो निरीक्षण किया। जगह-जगह स्टेशनों पर उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं, हालांकि कहीं कोई खामी नहीं मिली, लेकिन जिम्मेदारों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआरएम दिनेश कुमार सिंह महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के वार्षिक निरीक्षण को लेकर गंभीर दिखाई दिए। बता दें कि 20 अक्तूबर को महाप्रबंधक निरीक्षण आ रहे हैं। उनके निरीक्षण को लेकर डीआरएम इज्जत नगर मंडल के अफसरों की टीम को लेकर सुबह ही फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने ट्रेन से निरीक्षण की शुरुआत की। दोपहर को 2 बजे कंपिल स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने आकस्मिक व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर को निर्देश दिए कि साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उसके बाद डीआरएम ने बल्लूपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन कार्य देखा। दोपहर 3:30 बजे डीआरएम कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने टिकट विंडो, डीजल लॉबी रनिंग रूम, प्रतीक्षालय सहित अन्य सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में बेहतर करें। इस दौरान इज्जत नगर मंडल के अपर रेल प्रबंधक अजय वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण खुन्नू, डॉक्टर खान डॉक्टर सौरभ, दीनदयाल, विजय कुमार, रामकिशोर पाल, मनोज कुमार, नवीन सिंह, सीनियर डीसीएम नीतू, सीनियर डीपीओ अनूप कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed