फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Injured in encounter carrying a reward of Rs 50 thousand

Etah News: 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, गोकशी की वारदात में था वांछित

Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Injured in encounter carrying a reward of Rs 50 thousand
एटा। कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मरथरा-मिरहची रोड पर शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़ा है। गोकशी का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ एक अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस को मरथरा-मिरहची रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार की रात करीब रात 10 बजे एक बिना नंबर की काले रंग बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से खलीक निवासी मोहल्ला कुरेशियान ऊजारी थाना सेद नंगली जिला अमरोहा घायल हो गया। पुलिस ने घायल और इसके गांव के ही संजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनाें से पुलिस ने 2 तमंचे, 5 कारतूस, एक बाइक, चाकू, छुरी, ब्लेड, पन्नी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि 1 व 2 मई को पवांस और गांव लखमीपुर में स्थित गोशालाओ् से गोवंशों को निकालकर गोकशी की वारदात हुई थीं, इनमें आरोपी शामिल रहे हैं। इसके चलते ही खलीक पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके कई साथी जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि फरार वांछितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed