{"_id":"612642f78ebc3e6ee33a0056","slug":"initiative-to-improve-condition-of-19-roads-with-rs-86-crore-etah-news-agr504964145","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 करोड़ रुपये से 19 सड़कों की दशा सुधारने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 करोड़ रुपये से 19 सड़कों की दशा सुधारने की पहल
विज्ञापन
अलीगंज रोड से बरौली जाने वाली सड़क की जर्जर हालत ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की 19 सड़कों की दशा सुधारने की पहल की है। उनकी मरम्मत या दोबारा बनाने के लिए शासन को करीब 86 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तहत जिले की कई सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। जिस पर लोग लंबे समय से हिचकोले खा रहे हैं। विभाग ने 19 सड़कों पर कार्य कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 133.51 किलोमीटर लंबी 19 सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 86 करोड़ 92 लाख रुपये की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन को भेजी गई है। जिससे जल्द ही इन सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद बढ़ गई है।
एटा से सकीट जाने वाले मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी। 19 सड़कों में सबसे लंबी सड़क यही है। जिसकी कुल लंबाई 17 किलोमीटर है। किनारे कटने से यह मार्ग काफी सकरा हो चुका है जिसकी वजह से दो वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। वहीं बीच-बीच में गड्ढे भी हो चुके हैं। इस सड़क की मरम्मत करीब 9 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से की जाएगी।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
. नगरिया मारहरा रोड से काजिहेरा तक।
. जलेसर में फिरोजाबाद रोड से तखवान होते हुए नगला दया तक।
. अलीगढ़ रोड से गोकलपुर तक।
. सिरसा टिप्पू नहर रोड से सिंया सूरतपुर माफी होते हुए मिरहची अचलपुर रोड तक।
. पिलुआ से नगला बेल होते हुए कुतुबपुर तक।
. जैथरा में कुरावली रोड से खेतूपुरा होते हुए मानिकपुर तक।
. धुमरी पटियाली से नारथर रेलवे स्टेशन तक।
. अवागढ़ में जलेसर रोड से मीसा खुर्द तक।
. सकीट में नाजिरपुर से सेनाकलां तक।
. मारहरा से नदरई तक।
. एटा से सकीट
. सिढ़पुरा रोड से अचलपुर तक।
. अवागढ़ में जलेसर रोड से निधौली जलेसर रोड तक।
. अमृतपुर रघुपुर रोड से अलीगंज पिंजरी रोड तक।
. अलीगंज में सरौंठ रोड से अमृतपुर रघुपुर तक।
. निधौली में जलेसर रोड से मंगरौली होते हुए संतीपुर तक।
. अलीगंज रोड से काकोड़ा तक।
. अलीगंज रोड से बरौली तक
. शिकोहाबाद रोड से चिंतापुर तक।