फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Indicator boards will be installed to prevent accidents

Etah News: दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लगेंगे संकेतक बोर्डे

Thu, 03 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Indicator boards will be installed to prevent accidents
एटा। जिला मुख्यालय पर शहर में यातायात पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पहल की जा रही है। इसी के तहत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। क्रासिंग, गति नियंत्रक, दुर्घटना संभावित क्षेत्र सहित कई प्रकार के बोर्ड माह के अंतिम सप्ताह से शहर में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नियमों के बारे में बताते हुए पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ यातायात अमित कुमार राय ने बताया कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 10 नए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर क्रासिंग, गति नियंत्रण सहित कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी से बात की गई है, सड़क पर मरम्मत आदि का काम और पेंट होने के बाद इनको अलग-अलग स्थानों पर लगवाया जाएगा।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed