फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Independence Day 2024: SSP hoisted tricolor in police line and in-charges in police stations in etah

Independence Day 2024: एसएसपी ने फहराया तिरंगा, बोले- जो आनंद स्वच्छंद विचरण में है, वो पिंजरे के अंदर नहीं

Thu, 15 Aug 2024 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 11:27 PM IST
सार

पुलिस लाइन में एसएसपी ने और थानों में प्रभारियों ने तिंरगा फहराया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जो आनंद स्वच्छंद विचरण में है, वो पिंजरे के अंदर नहीं है। इसलिए आजादी का मूल्य अमूल्य है।  

विज्ञापन
Independence Day 2024: SSP hoisted tricolor in police line and in-charges in police stations in etah
Independence Day 2024: एटा में एसएसपी ने फहराया तिरंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसी कड़ी में पुलिस लाइन में भी झंडा फहराया गया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि जो आनंद स्वच्छंद विचरण में होता है, वह पिंजरे में कभी नहीं मिल सकता।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने बड़े ही धूमधाम के साथ तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़े ही संघर्षों के बाद आजादी दिलाई है। इसको बनाए रखना और देशवासियों की सुरक्षा करना, तिरंगे की शान बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिस प्रकार से एक स्वच्छंद विचरण करने वाले पक्षी को पिंजरे में कैद कर लिया जाता है तो वह घुट घुट कर जीने लगता है, उसी प्रकार से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed