{"_id":"68e6b559a404ad20940de866","slug":"indecent-behavior-with-tehsildar-and-revenue-team-case-against-10-people-etah-news-c-163-1-eta1001-140234-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तहसीलदार और राजस्व टीम से अभद्रता, 10 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तहसीलदार और राजस्व टीम से अभद्रता, 10 लोगों पर केस
Thu, 09 Oct 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
एटा। गांव बारथर में तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने वाले 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा है कि राजस्व टीम के साथ गालीगलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली।
लेखपाल राजकुमार ने रिपोर्ट में लिखा है कि नगला कंचन में अवैध खनन की शिकायत पर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, होमगार्ड केदारीलाल और चालक उमेश के साथ सरकारी वाहन से मंगलवार की देर शाम मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि 2 लोडर वाहन और 7 ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। इनको रोकने का प्रयास किया तो शैलेंद्र राघव उर्फ शीलू, ह्रदेश कुमार और अतुल निवासी बड़गांव थाना पिलुआ, भारती निवासी दूल्हापुर कोतवाली देहात, मनोज और भूरे और 4 अन्य व्यक्ति आकर गालियां देने लगे। खनन के बारे में अनुमति पत्र मांगा तो अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी काम में बाधा डालते हुए 1 लोडर और 4 ट्रैक्टर लेकर भाग गए। मौके से 1 लोडर और 3 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।