Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Indecency with the team that went to check electricity, broke JE's mobile

Etah News: विद्युत चेकिंग करने गई टीम से अभद्रता, जेई का मोबाइल तोड़ा

Wed, 05 Jul 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the team that went to check electricity, broke JE's mobile
एटा। शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा में बुधवार को विद्युत टीम चेकिंग करने गई। एक दुकान पर विद्युत चोरी होती मिली। दुकानदार ने कहासुनी के दौरान टीम से अभद्रता कर दी। इस दौरान जेई का मोबाइल तोड़ दिया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें विद्युत निगम की टीम शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा स्थित एक दुकान पर है। जहां दुकानदार द्वारा जेई का मोबाइल जमीन पर पटका जा रहा है। इसके बाद दुकानदार दुकान में भी कुछ तोड़फोड़ करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है दुकान पर चोरी से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। चेकिंग करने टीम गई थी जहां टीम ने विद्युत चोरी पकड़ ली। इसी के बाद दुकानदार बौखला गया और उसने अवर अभियंता का मोबाइल पटककर तोड़ दिया।
विज्ञापन

यह भी बताया जा रहा है कि अवर अभियंता द्वारा विद्युत चोरी का वीडियो मोबाइल में बनाया गया था। अवर अभियंता ने मामले की तहरीर कोतवाली नगर में दी है। अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता राहुल टीम के साथ शहर के मोहल्ला पीपल अड्डे में चेकिंग करने गए थे। जहां विद्युत चोरी होते मिली इसी दौरान दुकानदार द्वारा अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ दिया गया। मामले में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed