{"_id":"7146312137139c8d9d07d90de2be45fe","slug":"increased-number-of-patients-with-colds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी ने अब लोगों की सेहत को बिगाड़ना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वायरल, बदन दर्द, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या 150 से अधिक पहुंच रही है। इसके अलावा शहर के दर्जन भर प्राइवेट क्लीनिकों पर भी सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।
एक सप्ताह से बड़ी ठंड लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। शहर के अस्पतालों में बीमार बुजुर्ग, युवा और बच्चों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में हालात यह हैं कि पर्ची कटाने के लिए दोपहर दो बजे तक ओपीडी के सामने लाइन लगी रहती है। फिजीशियन अभिषेक ने बताया कि 90 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बदन दर्द और सांस रोग के आ रहे हैं। बुजुर्गों में सांस संबधी बीमारियां बढ़ जाती हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश सक्सेना ने बताया बदले मौसम से बच्चों में जुकाम, सर्दी, बुखार की समस्या बढ़ रही है। कोल्ड डायरिया भी हो रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन मिश्रा का कहना है साफ-सफाई के चक्कर में बच्चों को ज्यादा नहलाने से बचें। बच्चों के सिर को अधिक देर तक गीला न रहने दें। बच्चों को सबसे अधिक सर्दी में कान और सिर से ही लगती है।