फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In-laws ran away leaving the dead body of the woman, brother accused them of murder

Etah News: महिला का शव छोड़ भागे ससुरालीजन, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
In-laws ran away leaving the dead body of the woman, brother accused them of murder
एटा। चारपाई पर महिला का शव छोड़कर ससुरालीजन भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनपर हत्या का आरोप लगाया है। मामला मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर का है।
विज्ञापन

गांव नगला बहादुर थाना जसरथपुर निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि 2020 में बहन रीता देवी (32) का विवाह गांव नगला अगर निवासी गौरव के साथ किया था। मंगलवार की सुबह बहनोई गौरव ने फोन कॉल के माध्यम से बताया कि रीता की तबीयत खराब है दवा दिलाने ले जा रहे हैं। इसके बाद कॉल काट दी तो हम लोगों ने फिर से फोन कर बात करने का प्रयास किया लेकिन, किसी ने फोन कॉल नहीं उठाया।
विज्ञापन

चिंता हुई तो नगला अगर के पास में ही स्थित गांव बहादुरपुर में परिवार के सुभाष उर्फ पप्पू गए हुए थे, उनको फोन कॉल कर जानकारी दी। सूचना पाकर जब सुभाष नगला अगर पहुंचे तो यह लोग रीता के शव को चारपाई पर डालकर भाग चुके थे। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि बहनोई गौरव और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज के लिए रीता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी वह फोन कॉल के माध्यम से मायके में अक्सर देती रहती थी। दो दिन पूर्व भी उससे फोन पर बात हुई तो जान को खतरा बताया था। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed