{"_id":"5738b5674f1c1b0f19ac7218","slug":"in-high-school-92-34-84-41-per-cent-in-the-intermediate-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 92.34, तो इंटरमीडिएट में 84.41 फीसदी रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 92.34, तो इंटरमीडिएट में 84.41 फीसदी रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 92.34, तो इंटरमीडिएट में 84.41 फीसदी रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षाफल रविवार को घोषित हो गया। परीक्षाफल जानने को परीक्षार्थियों में काफी उत्सुकता रही। साइबर कैफे पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। हाईस्कूल में 92.34 एवं इंटरमीडिएट में 84.41 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा देने के बाद जिस बात का इंतजार था, वह रविवार को परीक्षा परिणाम आने के साथ ही समाप्त हो गया। सुबह से ही विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार करते रहे। जैसे ही परिणाम आया, वैसे ही साइबर कैफे पर भीड़ लग गई। परीक्षार्थियों में अपना परीक्षाफल जानने की काफी जल्दी देखी गई। वह अपना परीक्षाफल देखने के लिए निर्धारित समय से काफी पहले से ही साइबर कैफे पर पहुंच गए। सभी सेंटरों पर अपने-अपने नंबर नोट करा दिए। सबसे पहले हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित हुआ। पंजीकृत 29571 परीक्षार्थियों में से 24263 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22405 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। इंटरमीडिएट में 21691 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 21177 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 17876 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। साइबर कैफे पर जिन परीक्षार्थियों के परीक्षाफल उत्तीर्ण आए उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि अनुत्तीर्ण होने वालों के चेहरों पर मायूस भी दिखाई दी। उत्तीर्ण परीक्षार्थी एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
हाईस्कूल का परीक्षाफल 15.40 प्रतिशत बढ़ा
माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षाफल हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए अधिक खुशी लेकर आया। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए मायूसी भरा रहा। हाईस्कूल के परीक्षाफल में 15.40 फीसदी का इजाफा हुआ। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में 5.13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में घोषित परीक्षाफल ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को काफी मायूस किया था। परीक्षा में शामिल हुए 24174 परीक्षार्थियों में से 18601 परीक्षार्थी ही परीक्षा को उत्तीर्ण कर सके। 2016की परीक्षा में 87 परीक्षार्थी परीक्षा में अधिक शामिल हुए, लेकिन उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले 24263 परीक्षार्थियों में से 22405 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हो गए, जिससे परीक्षाफल 92.34 प्रतिशत तक पहुंच गया। पिछले वर्ष के मुकाबले 15.40 प्रतिशत परीक्षार्थी अधिक उत्तीर्ण हुए।
इंटरमीडिएट में वर्ष 2015 में 16999 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 15222 परीक्षार्थियों ने (89.54 प्रतिशत) परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2016 मी परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। 21177 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन इस हिसाब से उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या नहीं रही। 17876 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। परीक्षाफल 89.54 प्रतिशत में से 5.13 फीसदी घटकर 84.41 प्रतिशत रह गया।