फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Imran and Anjali Mishra were the winners in hand wrestling

Etah News: हैंड रेसलिंग में इमरान व अंजली मिश्रा रहीं विजेता

Tue, 29 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Imran and Anjali Mishra were the winners in hand wrestling
एटा। खेल दिवस पर डा. लोकन दास पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए गए।छाद्ध छात्रों में अत्यंत उत्साह दिखा। पंजा लड़ाना (हैंड रेसलिंग) एवं शतरंज प्रमुख थे। हैंड रेसलिंग में कक्षा 12 बालक वर्ग में इमरान विजेता और अर्चित यादव उप विजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में अंजली मिश्रा विजेता एवं संभवी उपाध्याय उपविजेता रही।
विज्ञापन

खेल दिवस पर तमाम अन्य आयोजन भी किए गए। इसमें शतरंज में कक्षा 12 में इमरान विजेता एवं बालिका वर्ग में शालिनी यादव विजेता रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक स्वागत पचौरी, विद्यालय प्रधानाचार्य विजय गौड एवं मनीष उपाध्याय व मधु उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विजेता एवं उपविजेता छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि स्वस्थ मन के साथ स्वस्थ तन भी आवश्यक है तभी छात्र प्रत्येक क्षेत्र में सफल होंगे। आगे भी ऐसी ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक लोकेश पचौरी का विशेष योगदान रहा। आशीष चौहान, दिलीप कुमार, डिंपल यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed