{"_id":"67605f9d3e35c4efd30bdb28","slug":"illegal-vehicle-stands-running-at-10-places-causing-problems-in-traffic-etah-news-c-163-1-sagr1016-127029-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10 जगह चल रहे अवैध वाहन स्टैंड, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10 जगह चल रहे अवैध वाहन स्टैंड, आवागमन में परेशानी
Mon, 16 Dec 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर में 4 चौराहों तथा 6 अन्य स्थानों पर अवैध रूप से वाहन स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे लोग परेशान हाेते हैं।
प्रदेश सरकार कई बार अवैध वाहन स्टैंड हटाने का आदेश दे चुकी है, लेकिन नगर में इसका असर नहीं दिख रहा। निधौली चौराहा, निधौली रोड, सिकंदराराऊ रोड, आगरा चौराहा, इसौली चौराहा, फिरोजाबाद तिराहा, हाथरस रोड आदि पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। इन सभी मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। आगरा चौराहे के पास जलेसर-आगरा मार्ग पर प्राइवेट बसों का डेरा रहता है। इसके चलते दिनभर जाम के हालत बने रहते हैं।
पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा पूर्व में ही आगरा व निधौली चैराहे पर स्टैंड की जगह चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन कोई भी इन स्टैंडों पर बस, टैक्सी, ऑटो वाहन नहीं खड़ा करता है। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि पालिका द्वारा स्टैंड की दो जगह चिह्नित हैं। फिर भी कोई वाहन चौराहे अथवा सड़कों पर यात्रियों को बिठाते पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।