फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal tempo stand running under the protection of police

पुलिस के संरक्षण में ही चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड

Mon, 25 Apr 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Illegal tempo stand running under the protection of police
माया पैलेस चौराहा के पास खड़े टेंपो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रदेश सरकार ने भले ही अवैध टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं, लेकिन शहर में अभी तक ऐसा कुछ नजर नहीं आया है। यहां तक कि ये टेंपो स्टैंड पुलिस के ही संरक्षण में चलते नजर आ रहे हैं। ठंडी सड़क तिराहा, माया पैलेस चौराहा और अलीगंज रोड मोड़ इनके सबसे बड़े ठिकाने हैं। जहां से औसतन तीन हजार यात्री हर रोज ढोए जा रहे हैं। हर अड्डे से 40 से 50 छोटे-बड़े टेंपो संचालित होते हैं। तीनों ही अड्डों पर हर समय सिविल और यातायात पुलिस तैनात रहती है।
विज्ञापन

दृश्य 1: माया पैलेस चौराहा के चारों ओर खड़े रहते हैं टेंपो
यह शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है। अधिक यातायात के चलते सबसे ज्यादा यातायात पुलिस भी यहीं लगती है। रोडवेज बस स्टैंड भी पास में है। इस सबके बावजूद चौराहे के चारों ओर टेंपो यात्रियों को ढोते रहते हैं। शासन के आदेश के बावजूद सोमवार को भी यहां किसी तरह की हिचक नजर नहीं आ रही थी। निधौली कलां और मिरहची तक टेंपो दौड़ रहे थे।
विज्ञापन

दृश्य 2: ठंडी सड़क मोड़ से नन्नूमल चौराहा तक भरमार
जीटी रोड से ठंडी सड़क पर मुड़ते ही टेंपो खड़े नजर आ जाते हैं, जो नन्नूमल चौराहा तक कई टुकड़ों में बने रहते हैं। यहां से सहावर रोड पर सहावर अमांपुर और गंजडुंडवारा रोड पर वाहनपुर तक यात्रियों को टेंपो में बैठाया जा रहा था। ठंडी सड़क मोड़ जीटी रोड पर एक ट्रैफिक सिपाही और दो होमगार्ड तथा नन्नूमल चौराहा पर तीन होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य 3: अलीगंज तिराहे पर टेंपो से लगा रहता है जाम
जीटी रोड पर कैलाशगंज मोड़ से अलीगंज तिराहा तक ऑटो कतारबद्ध खड़े रहते हैं। अलीगंज तिराहे पर दो यातायात पुलिसकर्मी और इतने ही होमगार्ड यातायात व्यवस्था संचालन में लगे थे, लेकिन टेंपो से लगने वाले जाम पर उनका कतई ध्यान नहीं था। हटाने के बजाए उन्हें व्यवस्थित ढंग से चलाने की सलाह दी जा रही थी। सकीट और मलावन तक सवारी ढोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed