फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal plotting on pond land was cleared using a bulldozer.

Etah News: तालाब की जमीन पर की अवैध प्लाॅटिंग बुलडोजर से हटवाई

Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on pond land was cleared using a bulldozer.
फोटो 6 बुलडोजर से अवैध प्लॉटिंग हटवाते अधिकारी। संवाद 
करहल। ग्राम पंचायत नगला जात में शुक्रवार को करहल बाईपास मार्ग स्थित तालाब की भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


एसडीएम सुनिष्ठा सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तालाब की भूमि का निरीक्षण किया। नापजोख के बाद अतिक्रमण हटवाया गया।



तालाब की भूमि पर कब्जे की प्राथमिकी दर्ज
करहल। करहल देहात के राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेखपाल रवनीश कुमार ने बताया कि ग्राम करहल देहात, परगना एवं तहसील करहल में एक जमीन राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। करहल निवासी समीम अहमद ने तालाब की भूमि के एक हिस्से पर मिट्टी डलवाकर कब्जा कर लिया है। भूमि पर प्लॉटिंग करने की नीयत से यह कार्य किया गया है। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed