फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal mining: Police could not find out the names of mining mafia in eight days

अवैध खनन: आठ दिन में खनन माफियाओं के नाम न पता कर सकी पुलिस

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining: Police could not find out the names of mining mafia in eight days
काली नदी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। काली नदी से बालू के अवैध खनन के मामले में प्रशासन ठोस कार्रवाई करने से बचता दिखाई दे रहा है। अमर उजाला के अभियान के बाद खनन विभाग की ओर से जैथरा थाने में रिपोर्ट तो दर्ज कराई गई, लेकिन अज्ञात का हवाला दे दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन एक भी माफिया का नाम अब तक पुलिस पता नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

अमर उजाला में काली नदी से अवैध खनन की खबर प्रकाशित होते ही 29 अप्रैल को खनन और राजस्व विभाग की टीम दौड़ पड़ी थी। नदी किनारों की स्थिति को देखा और पैमाइश की। साथ ही आसपास के गांव के लोगों से बातचीत की। इसमें स्पष्ट हो गया कि यहां से बालू का खनन रोजाना ही किया जा रहा है। इस पर खनन निरीक्षक सुरेश कुमार ने जैथरा थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

जिम्मेदारी थी कि थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर खनना से जुड़े माफिया के नाम का पता लगाती। लेकिन इसमें अभी तक पुलिस की दिलचस्पी नजर नहीं आई है। थाना प्रभारी जैथरा डॉ. सुधीर राघव का कहना है कि खनन निरीक्षक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में विवेचना की जा रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि खनन माफिया को चिह्नित कर पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा थाने में कम से कम एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन अन्य तीन थानों की पुलिस तो अभी भी बेअसर बनी हुई है। किसी भी थाना पुलिस ने माफिया पर कार्रवाई तो दूर, रिपोर्ट दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed