{"_id":"6526daf4893c5ed7540ff0a8","slug":"if-you-tighten-your-loan-then-you-will-get-trapped-in-urea-scam-etah-news-c-163-1-sagr1016-6694-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उधारी का तगादा किया तो यूरिया घोटाले में फंसा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उधारी का तगादा किया तो यूरिया घोटाले में फंसा देंगे
Wed, 11 Oct 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। गाजियाबाद के पिता-पुत्र जलेसर के व्यापारी से 24 लाख रुपये का माल ले गए। इसमें से चार लाख रुपये ही दिए और 20 लाख हड़प लिए। जब व्यापारी ने तगादा किया तो धमकी दी गई कि यूरिया घोटाले में बंद करा देंगे।
नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी अतुल कुमार ने बताया कि पंजाब ट्रेडर्स और सियाराम ट्रेडर्स के नाम से उसकी दो फर्म मोहल्ला चूंंगी में स्थित हैं। करीब 10 माह पहले उनकी दुकान पर इस्लामुद्दीन व उसके पुत्र मौ. रहीश और मौ. समर आए थे। इन लोगों ने प्लास्टिक बैग का सौदा किया। माल की कीमत करीब 24 लाख रुपये बनी। इसमें से चार लाख रुपये आरोपियों ने वापस करा दिए। कई बार 20 लाख रुपये की मांग फोन पर बात कर की एक बार इन लोगों ने धमकियां दीं।
उन्होंने बताया कि मेरा एक पुत्र शौकीन बहुत ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और इस समय सूरत, गुजरात में यूरिया घोटाले में बंद है। यदि पैसा मांगने की कोशिश की तो यूरिया घोटाले में तेरा फर्जी नाम लिखवाकर जेल भिजवा देंगे। जानकारी करने पर पता लगा कि ये लोग पता बदलकर इस समय यमुना विहार दिल्ली में रह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।