{"_id":"6612d05392cd2a9364011e26","slug":"if-you-are-not-aware-of-your-rights-you-will-become-bonded-laborer-etah-news-c-163-1-sagr1016-115190-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अधिकारों के प्रति सजग नहीं रहे तो बन जाएंगे बंधुआ मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अधिकारों के प्रति सजग नहीं रहे तो बन जाएंगे बंधुआ मजदूर
Sun, 07 Apr 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की बैठक रविवार को अपेक्स इंटर कॉलेज अवंतीबाई नगर में हुई। जिसमें शिक्षकों के किए जा रहे शोषण और विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
प्रदेश संरक्षक गुमान सिंह ने कहा कि एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं रहे तो वो दिन दूर नहीं जब आप सभी एक बंधुआ मजदूर की तरह कार्य करेंगे। आपके विद्यालय का प्रबंधक जब चाहे आपके ऊपर आरोप लगाकर आपकी सेवा समाप्त कर देगा। क्योंकि आपकी सेवा सुरक्षा लगभग समाप्त हो चुकी है। प्रदेशीय मंत्री सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा कि आज जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर समस्याओं का अंबार लगा है। कार्यालय का प्रत्येक पटल बिना शिक्षक को प्रताड़ित किए कार्य नहीं कर रहा।
जनपद संरक्षक रणवीर सिंह ने कहा हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत घातक साबित होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजू राम रतन ने कहा कि आप सभी संगठन का साथ दें। जिससे हम और आप एकजुट होकर जनपद सहित पूरे प्रदेश के शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करा सकें। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश वर्मा, ऋतु राज, विजय प्रताप बिंद, चंद्रसेन, राम सिरोहन, पवन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।