फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If we do not ration Bdkin women, put jam

राशन नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, जाम लगाया

Thu, 20 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
If we do not ration Bdkin women, put jam
राशन नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
राशन नहीं मिलने से महिला और पुरुषों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। इस दौरान उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महावीरगंज में जाम लगा कर खूब हंगामा किया। वहीं, मोहल्ला हतोड़ा में राशन नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने राशन डीलर से हाथापाई कर दी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोलने की इजाजत दी।
विज्ञापन

 खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद भी गरीब और मजदूर वर्ग को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर लोगों ने कई बार जाम और आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि पात्रों की सूची तो बनाई गई तो सभासदों ने और आम लोगों ने जाम लगाकर विरोध किया। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर महावीरगंज में महिलाओं एवं पुरुषों ने लामबंद होकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। दो घंटे तक जाम लगने से राहगीरों और स्कूली बच्चों का परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी एनपी पांडे ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 उधर, मोहल्ला सादात हतोड़ा में राशन डीलर एवं दो सभासद के बीच राशन वितरण को लेकर विवाद हो गया। इस पर मोहल्लेवासियों की डीलर से हाथापाई हो गई। इससे माहौल गरमा गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया। इस दौरान सोनम बेगम, शमीम बेगम, अन्जू देवी, शवाना, अनीता आसिफ जहां, अंजली बेगम, उषा देवी, सन्तोष देवी, नसीम बेगम, हीरा देवी, सीमा देवी, परवीन शहवानों, राजनश्री, मदीना का कहना है कि पहली सूची में उनका नाम था, नई सूची में गायब है। इससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। वहीं, एसडीएम ने जाम लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed