{"_id":"66fadb9579251af7580e1e26","slug":"if-there-were-no-cameras-at-the-pump-they-would-have-set-it-on-fire-etah-news-c-163-1-eta1001-123657-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पंप पर कैमरे नहीं होते तो आग लगा देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पंप पर कैमरे नहीं होते तो आग लगा देते
Mon, 30 Sep 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जलेसर में बाईपास पर सब्जी मंडी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर तीन लड़के पहुंचे। पैट्रोल कम डाली है कहकर स्टाफ के साथ गालीगलौज करते हुए धमकाया कि हम रसीदपुर के फौजी के लड़के हैं। अगर पंप पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होते तो आग लगा देते।
मोहल्ला गोलाकुआं निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बाईपास पर उनका पेट्रोल पंप है। 29 सितंबर की शाम लगभग 7:30 बजे एक बाइक पर तीन अज्ञात लोग आए। पेट्रोल कम डालने की कहकर स्टाफ के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर कर्मचारियों को पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोग जब बचाने पहुंचे तो पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देने लगे। कह रहे थे कि हम रसीदपुर के फौजी के लड़के हैं, अगर पंप पर कैमरे नहीं होते तो पंप को आग लगा देते।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से पंप पर काम करने वाले कर्मचारी भयभीत हैं। कई कर्मचारी तो काम करने भी नहीं आ रहे हैं। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।