फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If the man is weak coalition

जब आदमी होता है कमजोर तो करता है गठजोड़

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
If the man is weak coalition
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ‌‌स‌िंह - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब तक दिल्ली में भाजपा की सरकार है तब तक देश का मस्तक झुकने नहीं दिया जाएगा। जो भारत को छेड़ेगा उसे भारत नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब आदमी कमजोर होता है तो गठजोड़ करता है। सपा ने कांग्रेस जैसी कमजोर पार्टी का सहारा क्यों लिया।
केंद्रीय गृह मंत्री पटियाली में भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य पटियाली, देवेंद्र प्रताप सिंह अमांपुर एवं देवेंद्र राजपूत कासगंज के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस किस लिए वोट मांग रहे हैं यह जनता जानना चाहती है, लेकिन इन दलों पर जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में आंधी नहीं भाजपा का तूफान चल रहा है। बिजली आती है या नहीं, सरकारी एजेेंसियों ने गेहूं और धान की खरीद की या नहीं। उन्होंने यूपी में एक वर्ष में हुई आपराधिक घटनाओं का लेखा जोखा पेश करते हुए कहा कि यदि यह आंकड़ा गलत हो तो प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका खंडन करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक वर्ष में 260 डकैती की घटनाएं हुईं, 4696 लूट की घटनाएं हुईं, 4660 हत्याएं हुईं और 7673 दंगे हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही यूपी में कानून व्यवस्था का राज आ जाएगा। सरकार बनते ही गुंडो की खाट खड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का फसली ऋण तीन महीने में माफ कर दिया जाएगा। छात्राओं की स्नातक की शिक्षा मुफ्त करने और बालकों की इंटर तक की शिक्षा मुफ्त करने का भी उन्होंने ऐलान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि चाचा, पापा ने काम नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आलम यह है कि चित्त भी हमारी और पट्ट भी हमारी उलट...। उन्होंने कहा कि यदि कोई वोट डालने से रोकता है तो घबराना मत वोट डालना, बाद में जब सरकार बनेगी तो ऐसे लोगों की खबर भी ले ली जाएगी। भाजपा की जनसभा को जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, जिला प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ज्ञान तिवारी, पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह, अलीगढ़ के प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व सांसद महादीपक सिंह शाक्य, संजय पुंडीर, रमेश साहू, नवल कुलश्रेष्ठ, संजीव चौहान, प्रदीप वर्मा, अनिल पुंडीर, महेंद्र बघेल, डा. बीडी राना, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, बृजेश वर्मा, यशवीर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed