फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If BJP comes, it will give fertilizer in pouches to farmers: Akhilesh

भाजपा आई तो किसानों को पाउच में देगी खाद : अखिलेश

Sun, 05 May 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
If BJP comes, it will give fertilizer in pouches to farmers: Akhilesh
एटा। आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में पूर्व सीएम व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को जलेसर में चुनावी सभा की। भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कहा कि यह सरकार फिर आई तो किसानों को खाद भी पाउच में देगी।सपा मुखिया बोले, उन्होंने महंगाई बढ़ा दी। महंगाई और मुनाफे का खेल ये लोग पारलेजी बिस्कुट से सीखे हैं। जैसे बिस्कुट का पैकेट छोटा होता जा रहा है। इन लोगों ने खाद की बोरी की चोरी की। पांच किलो कम कर दिया। फिर इनकी सरकार आई तो खाद भी पाउच में देंगे। कहा कि चुनावी बांड की वजह से महंगाई हुई है। इन्होंने उद्योगपतियों से चंदा ले लिया। पुलिस का नंबर 100 से 112 कर दिया तो पुलिस ने भी रेट बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सपा मुखिया ने कहा कि पहले, दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में पीडीए परिवार परिवर्तन लोकर भाजपा की सरकार पलटने जा रहा है। पीडीए की व्याख्या करते हुए साफ किया अल्पसंख्यक-मुसलमान भाई। बोले, यहां के लोगों ने बहुत अन्याय, भेदभाव का सामना किया है, समय-समय पर अपमानित हुए, झूठे मुकदमे लगे, अन्याय हुआ। हमारे लोगों को दुख, दर्द, तकलीफ ये सरकार देती रही है। उन्होंने अच्छे दिन की बात कही, अच्छे दिन नहीं आ रहे। लेकिन भाजपा के हारने के बाद खुशियों के दिन आने वाले हैं। इन्होंने किसानों के साथ धोखा किया। न फसलों की कीमत बढ़ी और न किसानों की आय दोगुनी हुई। महंगाई जैसे बढ़ी है, हमारा किसान इनकी सरकार में बर्बाद हो जाएगा। खेती छोड़कर मजदूर बन जाएगा।
विज्ञापन



इन्होंने भी किया संबोधित
चुनावी सभा को राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव एडवोकेट, प्रशांत यादव पाशू, नीरज प्रधान, महबूउर्रहमान अंसारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानों-किसानों से वसूली कर निकाली विकसित भारत यात्रा
चुनाव से पहले गांव-गांव निकाली गई विकसित भारत यात्रा पर भी कटाक्ष किया। कहा कि प्रधानों, किसानों से पैसा वसूल कर विकसित भारत यात्रा निकाली गई। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है, कर्ज माफ नहीं कर रहे। बड़े बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों का भी कर्ज माफ होगा। एमएसपी का अधिकार भी देंगे।
पेपर लीक, अग्निवीर भर्ती, लॉकडाउन, नोटबंदी का उल्लेख करते हुए हवाई जहाज, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बैंक, एलआईसी, मोबाइल की सरकार की कंपनी बेचने का आरोप लगाया। कहा कि हमारी सरकार आई तो गरीबों को राशन में पौष्टिक आटा और डाटा भी देंगे। जितना खाना और आटा जरूरी है उतना डाटा भी। माताओं-बहनों को एक लाख रुपये देकर लखपति बनाने का काम करेंगे।



संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़ी है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान के पीछे ही नहीं, हमारी और आपकी जान के पीछे भी पड़ी है। वैक्सीन लगवा दी, जिसकी रिपोर्ट भी आ गई है कि इससे हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं। सर्टिफिकेट देखकर आपको घबराहट होती होगी। हमने वैक्सीन नहीं लगवाई, हम तो बच गए। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी गई। इन लोगों ने जान को खतरा पैदा किया है। वैक्सीन लगाने वाली कंपनियों से भी पैसा चंदा वसूला।



संविधान बदलने वालों को बदल देगी जनता
डबल इंजन के नारे पर प्रहार करते हुए कहा कि जो वोट मांगता फिर रहा है, उस इंजन ने कोई काम नहीं किया। बड़ी बड़ी होर्डिंग में दूसरे इंजन की फोटो नहीं हैं, गायब हो गईं। 7 तारीख को वोट पड़ने के बाद बाकी की भी गायब हो जाएंगी। मनमर्जी की बात नहीं अब संविधान और 140 करोड़ लोगों की बात होगी। ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं। संविधान बचाने के लिए आपसे मदद मांगने आया हूं। जो संविधान बदलेंगे, जनता उन्हें बदल देगी।




चढ़ गए उत्साही समर्थक, टूटा पंडाल
जनसभा के दौरान जब अखिलेश बोल रहे थे, समर्थकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा था। उन्हें देखने के लिए कई युवा लोहे के खंभों से होते हुए पंडाल पर चढ़ गए। वजन बढ़ा तो पंडाल का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed