फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ICU setup complete, waiting for oxygen

Etah News: आईसीयू का सेटअप पूरा, ऑक्सीजन का इंतजार

Mon, 03 Nov 2025 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
ICU setup complete, waiting for oxygen
मेडिकल कॉलेज के 5वें तल पर बनाया गया आईसीयू। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसमें सभी आधुनिक मशीनें लगाई जा चुकी हैं। हालांकि अभी तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं पहुंचने की वजह से आईसीयू संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 5वें तल पर 20 बेड और तीसरे तल पर 10 बेड का आईसीयू बनाया गया है। इसमें मॉनिटरिंग सिस्टम, कार्डियक मशीनें, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम और आपातकालीन जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं। गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों और नर्सों की टीम 24 घंटे तैनात की जाएंगी। इस सबके बीच अभी तक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है जिसकी वजह से आईसीयू भी शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि एटा के लोगों को अब इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज में ही आईसीयू की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एमसीएच विंग में लगे ऑक्सीजन प्लांट से नए भवन तक ऑक्सीजन लाने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। फाउंडेशन तैयार हो चुका है जल्दी ही इसके ऊपर पाइप लाइन डाली जाएगी। एक सप्ताह के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई सभी वार्डों और आईसीयू में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed