फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ICSE result,BPS school,ISC result,ICSE topper,ETAH icse board school

आईसीएसई में अंजलि और आईएससी में ने किया टॉप

Sat, 24 Jul 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ICSE result,BPS school,ISC result,ICSE topper,ETAH icse board school
बीपीएस पब्लिक स्कूल में टॉपर्स को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : ETAH
एटा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने आईसीएसई व आईएससी (10 व 12वीं) के परिणाम घोषित कर दिए। जिले के शत प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। अंजलि कुशवाह ने 96.8 तथा आईएससी में अख्मा एर्तिया ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।
विज्ञापन

जिले में इस बोर्ड का एक ही विद्यालय बीपीएस पब्लिक स्कूल संचालित है। डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में आईसीएसई के 147 और आईएससी के 107 अध्ययनरत थे। शनिवार को आए परिणाम में सभी पास हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 9वीं, 11वीं और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन कर काउंसिल की ओर से मूल्यांकन किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टॉपर्स के साथ ही अन्य कई छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। उनका यह भी कहना था कि प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर सटीक मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं आईसीएसई के टॉपर्स
1. अंजलि कुशवाह (96.8)
2. देवेंद्र (95.5)
3. करिश्मा (94)
4. अंशिका, रिषी शाक्य (93.16)
ये हैं आईएससी के टॉपर्स
1. अख्मा एर्तिया (96.4)
2. इशि वर्मा (95.8)
3. सोनिया जैन (95)
4. विकास यादव (93.8)
5. विजेता सक्सेना (90.6)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed