{"_id":"69654107f7ba256c1f09e9c4","slug":"ichthyosis-in-children-and-fungal-disease-in-young-people-etah-news-c-163-1-eta1004-144759-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बच्चों में इथियोसिस और युवाओं में फंगल की हो रही बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बच्चों में इथियोसिस और युवाओं में फंगल की हो रही बीमारी
Tue, 13 Jan 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में इन दिनों मरीजों की लंबी कतार लग रही है। यहां पर सबसे अधिक सोरायसिस, फंगल और पिंपल के मरीज उपचार ले रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों में इथियोसिस की बीमारी फैल रही है। इससे त्वचा खुरदरी और मोटी हो जाती है। वहीं युवा फंगल की चपेट में आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में सोमवार सुबह करीब 8ः30 बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे तक कुल 200 मरीजों को उपचार दिया गया। इस दौरान सबसे अधिक लोग सोरायिसस, फंगल, बाल झड़ने की समस्या का उपचार लेने पहुंचे। वहीं बच्चों में इथियोसिस बीमारी फैल रही है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रीति कुशवाहा ने बताया कि बच्चों में अकसर ये बीमारी फैलती है। इसमें बच्चों की त्वचा खुरदरी हो जाती है। चेहरे से लेकर पैर तक की त्वचा फटने लगती है।
इसके साथ ही त्वचा पर मैल जैसी पपड़ी जम जाती है। इसमें मछली जैसी त्वचा हो जाती है। यह बीमारी आनुवांशिक भी हो सकती है। ऐसे बच्चों को अन्य बच्चों से दूर रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही युवा बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। सर्दी के मौसम में अधिक गर्म पानी से नहाने की वजह से ऐसी समस्या आती है। ऐसे लोगों को उपचार के साथ अधिक गर्म पानी से नहीं नहाने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान..
- सर्दियों में बॉडी लोशन का प्रयोग करें।
- अधिक गर्म पानी से नहीं नहाएं।
- चेहरे को साफ गुनगुने पानी से अच्छे से साफ करें।
- संक्रमित व्यक्ति के कपड़े अन्य लोग इस्तेमाल न करें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।