फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband seeking justice after wife's death during childbirth

Etah News: प्रसव के दौरान पत्नी की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा पति

Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Husband seeking justice after wife's death during childbirth
एटा। प्रसव के दौरान पत्नी की मौत के बाद न्याय की तलाश में भटक रहे पीड़ित पति ने धुमरी स्थित निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने न्याय के लिए क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम बकराई निवासी अर्जुन सिंह ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी पत्नी मोहिनी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा पर उसे धुमरी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अस्पताल संचालक एवं चिकित्सकीय स्टाफ ने उपचार के दौरान रक्त की कमी बताते हुए अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था नहीं होने का हवाला दिया। उसे पीपल अड्डा स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे अस्पताल में भर्ती कराते समय उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाया गया। यहां उपचार के दौरान घोर लापरवाही बरती गई। इससे 22 अप्रैल को उसकी पत्नी मोहिनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वह कई बार कोतवाली नगर पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्य मानवाधिकार आयोग तथा राज्य महिला आयोग को भी रजिस्ट्री के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed