फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband ran away from his mother's house because she was not given a bike and 2 lakh rupees

Etah News: बाइक और 2 लाख रुपये नहीं दिए तो मायके छोड़कर भागा पति

Sun, 23 Mar 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Husband ran away from his mother's house because she was not given a bike and 2 lakh rupees
एटा। थाना मलावन में शकुंतला देवी निवासी कस्बा मलावन ने पति रामवीर सिंह निवासी सूरतपुर खुशकरी थाना अमापुर जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक और 2 लाख रुपये मांगे, न देने पर मायके छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कस्बा मलावन निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि पिता छोटेलाल ने 29 नवंबर 2019 को रामवीर के साथ मेरी शादी की। उस समय बाइक, सोने की अंगूठी चेन और 3.70 लाख रुपये के साथ ही घर गृहस्थी का सामान देते हुए विदा किया था। कुछ समय बाद ही रामवीर, चेतराम, रामकली, गायत्री, शिवपाल और बृजभान अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। बाइक और 2 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 12 जून 2024 को यह लोग बीमारी की हालत में दवा दिलाने की कहकर मलावन लाए और मायके में छोड़कर भाग गए। संवाद
विज्ञापन


बाप से कहो दहेज में कार दें, नहीं तो वहीं रहो...

एटा। कोतवाली नगर में मनोज कुमार गुप्ता निवासी सावरकर नगर ने दामाद विपिन कुमार निवासी ड्रीम पार्क आगरा रोड अलीगढ़ सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बेटी सौम्या का विवाह 8 दिसंबर 2023 को अलीगढ़ निवासी गोपाल गुप्ता के साथ किया था। दान-दहेज में लगभग 26 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर विवाह के कुछ समय बाद ही गोपाल गुप्ता और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को परेशान करने लगे। कहा कि अपने आप से कहकर अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये की कार लेकर आओ। देने में असमर्थता जताई तो गोपाल 21 सितंबर 2024 को एटा बस स्टैंड पर बेटीको छोड़कर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed