फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband harassing his wife and beaten

UP: नशे में वहशी बन जाता है पति...मना करने पर नहीं मानता, जबरन किया ऐसा काम; पत्नी की दिल दहलाने वाली दास्तां

Tue, 18 Feb 2025 07:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

पति दिनभर नशे में रहता है। पत्नी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता है। परेशान होकर महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Husband harassing his wife and beaten
पत्नी से करता है जबरदस्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना जैथरा में एक महिला ने अदालत के आदेश से अपने पति पर केस दर्ज किया है। आरोप लगाया है कि पति नशा करके वहशी बन जाता है। अप्राकृतिक कृत्य करता है।
विज्ञापन


 

पीड़िता ने बताया कि 30 जनवरी 2024 को उसके पिता ने कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से विवाह कराया था। उस समय ससुर ने कहा था कि शहर के गौरी कांप्लेक्स में खुद की कपड़े की दुकान है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के कुछ समय बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। जब मेरे पिता ने असमर्थता व्यक्त की तो आए दिन मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति दिनभर नशे में रहता है। 

 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रात के समय नशा करके आता है और मुझसे गलत फरमाइश करता है। विरोध पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। ससुरालीजन को यह बात बताई तो उन लोगों ने उल्टा मुझे ही डांटा और पीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया।सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed