{"_id":"6129284a8ebc3e887b79fbbd","slug":"husband-did-second-marriage-brother-in-law-raped-etah-news-agr5052387198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने की दूसरी शादी, देवर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने की दूसरी शादी, देवर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र की महिला ने फिरोजाबाद निवासी ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसने कहा है कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। जबकि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मारपीट कर गर्भपात करने और जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पति सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया है।
महिला ने बताया कि जिला फिरोजाबाद के दक्षिण थानांतर्गत 2019 में शादी के बाद से ससुरालीजन पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसे लेकर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न किया जाता रहा। बाद में पति ने दूसरी शादी कर ली। देवर ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सांसद, ननद, देवर ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। उस समय वह गर्भवती थी और पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। बाद में पति के कहने पर दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की नीयत से गले में गमछा डालकर खींचा।
महिला के आरोपों के आधार पर आईपीसी, दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला सुरक्षा अधिनियम के तहत थाना निधौली कलां में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा घटनाक्रम और मामला फिरोजाबाद में महिला की ससुराल से जुड़ा हुआ है। उसने कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। पूछताछ और पड़ताल के लिए फिरोजाबाद में टीम भेजी जाएगी। तभी स्थिति स्पष्ट होगी।