{"_id":"66ccb87a9e1809018c0ae50f","slug":"husband-beats-me-for-delay-in-cooking-wife-eats-toxic-substance-in-anger-etah-news-c-163-1-eta1001-121856-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाना बनाने में हुई देरी तो पति ने पीटा, गुस्से में पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाना बनाने में हुई देरी तो पति ने पीटा, गुस्से में पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ
Mon, 26 Aug 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। खाना बनाने में देरी होने पर पति ने पत्नी को पीट दिया। जिससे नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दूसरे मामले में शराबी पति ने नशे में पत्नी से गालीगलौज की तो पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। एक युवक और व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती थाना पिलुआ के गांव गनेशपुर निवासी मनीषा ने बताया कि उसका पति महीपाल अक्सर शराब पीकर घर आता है। आए दिन गालीगलौज करता और विरोध करने पर पीटता है। सोमवार की सुबह खाना बनाने में देरी होने पर गुस्सा हो गया और गालियां देने लगा। जिसकी वजह से गुस्से में आकर मैंने घर पर रखी कीड़े मारने वाली दवा खा ली। वहीं थाना कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ निवासी रीता ने बताया कि पति धर्मेंद्र शराब का आदी है, मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करता है।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे शराब पीकर आया, विरोध किया तो बुरी तरह से पीटा। गुस्से में आकर मैंने धान की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा घर में कहासुनी हो जाने के बाद विमल कुमार निवासी नयाबांस थाना मिरहची और सत्यपाल निवासी खेतपुरा थाना मलावन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इनका भी मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।