फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hurt by the death of his wife, the middle-aged died after being cut off from the train.

पत्नी की मौत से आहत अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दी

Thu, 23 Sep 2021 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Hurt by the death of his wife, the middle-aged died after being cut off from the train.
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसकी बीमार पत्नी ने तीन महीने पहले दम तोड़ दिया था। जिससे अधेड़ आहत था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बारा समसपुर निवासी शिशुपाल सिंह (55) पुत्र आशाराम ने बुधवार रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि भगवान सिंह की पत्नी की करीब तीन माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से वह तनाव में रहने लगे और बार-बार आत्महत्या करने की बात कहते थे। बावसा में शिशुपाल सिंह की ससुराल थी। पत्नी की मौत से आहत ससुरालीजनों ने देखा तो गांव बावसा ले आए थे। यहां पर भी जान देने की बातें करते थे। बुधवार की रात किसी समय घर से निकल गया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र का कहना है कि अधेड़ के परिजनों ने तनाव में रहने पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed