फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to breaking of dam track in Jinavali

Etah News: जिनावली में बंबा की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to breaking of dam track in Jinavali
जिनावली गांव में बंबा कटने से खेत में पानी भरा हुआ। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा/अवागढ़। जलेसर क्षेत्र के गांव जिनावली में बंबा की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पिछले एक हफ्ते से पटरी कटी होने की वजह से किसानों में गुस्सा है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी सिंचाई विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिनावली गांव में बंबा की पटरी कटने की वजह से यहां पर किसानों के खेत में खड़ी धान, मक्का व बाजरा की फसल डूब गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक हफ्ते से बंबा की पटरी कटी हुई है, जहां से पानी खेतों में जा रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मवीर सिंह, यतेंद्र पाल सिंह, भूरे ठाकुर, नागेंद्र प्रताप सिंह, बबलू, उदयवीर सिंह, अंकित ठाकुर, रिंकू सिंह, पप्पू सिंह, वीपी सिंह, गप्पू ठाकुर, सोनू सिंह आदि किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। इसे लेकर ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू किसान ने आंदोलन करने की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह ने कहा कि बंबा टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट होने के कगार पर है। प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर इस समस्या का निस्तारण करें। वरना, 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बंबा कटान की वजह से हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई थी जिसका कोई भी मुआवजा किसानों को नहीं मिला था। इसमें एक किसान की मृत्यु भी हुई थी।

बोले लोग..
बंबा का कटान होने की वजह से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। इसका पानी नहीं निकाला गया तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
- ठाकुर मोनू, जिनावली
खेत में धान व मक्का की फसल खड़ी हुई है। पानी भरने से पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। सिंचाई विभाग को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- ठाकुर देवेंद्र सिंह, जिनावली
--वर्जन--
जिनावली में बंबा का कटान होने के संबंध में फिरोजाबाद फीडर के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया है। उनकी तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
- तुषार कांति राजन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed